05 फ़रवरी, 2013

सड़क

सड़क को कम न समझो 
बड़ा महत्त्व रखती है 
सब का भार वहन करती है 
बड़ा  संघर्ष करती है 
कोई  आये कोई जाए 
वह कहीं नहीं जाती 
गिला शिकवा नहीं करती 
हर  आने जाने वाले के 
मनोभाव तोलती है |
है  बच्चों की वह प्रिय सहेली 
बनती रेस का ट्रेक 
कभी क्रिकेट का मैदान होती
विकेट  रखती समेत
सब मिलते सुबह शाम यहीं 
सबको प्यारी  लगती
है  मानक देश की समृद्धि की 
और जीवन रेखा प्रदेश की
वह कितना भार वहन करती है
 यह किसी ने नहीं  देखा
इस  पर हुए अत्याचार कई
सब ने अनदेखा किया
इसका महत्त्व न जाना 
यही बात मन को 
बहुत दुखी करती है
यह है अपनी  सड़क 
बहुत महत्त्व रखती है |
आशा




16 टिप्‍पणियां:

  1. अत्यंत भावपूर्ण रचना | सड़क का भी जीवन में अपना ही महत्त्व है | बधाई |

    Tamasha-E-Zindagi
    Tamashaezindagi FB Page

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया है आदरेया -
    शुभकामनायें ||

    कहाँ जा रही हे! सड़क, होवे बेडा गर्क |
    गड्ढे ही गड्ढे भरे, लगे जर्क पर जर्क |
    लगे जर्क पर जर्क, फर्क पूरा दिखता है |
    दिल्ली आलीशान, यही फोटो बिकता है |
    पर खुल जाए पोल, बाढ़ से सड़क बही है |
    यू पी संग बिहार, कहूँ पर सही नहीं है ||

    जवाब देंहटाएं
  3. मंजिल तक ले जाने के लिए सड़क ही तो होती है!
    अच्छी रचना!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही भावपूर्ण प्रस्तुती,मंजिल के अंतिम पड़ाव तक सड़क ही साथ निभाती है।

    जवाब देंहटाएं
  5. कोई तो है जो सड़क की पीड़ा और महत्त्व को समझता है और उसके कष्टों के प्रति संवेदनशील है ! बहुत बढ़िया अभिव्यक्ति ! अच्छी लगी रचना !

    जवाब देंहटाएं
  6. कोई तो है जो सड़क की पीड़ा और महत्त्व को समझता है और उसके कष्टों के प्रति संवेदनशील है ! बहुत बढ़िया अभिव्यक्ति ! अच्छी लगी रचना !

    जवाब देंहटाएं
  7. वह कितना भार वहन करती है
    यह किसी ने नहीं देखा
    -------------------------
    अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  8. चौबीस घंटे जागती है ... मंजिल तक ले जाती है ...

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह बहुत खूब ...सड़क का सही सही विश्लेषण

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर प्रस्तुति, बिलकुल सही कहा है आपने, उत्तर प्रदेश के हालत और बिहार के हालत ख़राब तो है ही ,

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: