23 मार्च, 2015

जय दुर्गा मैया

नेत्र विशाल
शेर पर सवार
देवी दुर्गा माँ |

ममतामयी
आया है तेरा दास
इच्छा पूर्ति को |


 वर दायनी
तुम हो अन्न पूर्णा
जय माँ अम्बे |

शरणागत
कहता बार बार
जय माता की |

है तेरा दास
पूर्ण कीजे आशाएं
हे दुर्गा मैया |


जीवन आस 
तुमसे ही है माता 
हे जगदम्बे |

आशा मन में 
झूमते भक्त तेरे
भक्ति में डूबे |

हे जग माता
भव बाधा हरो माँ
हैं भक्त तेरे |

मांगे सुहाग
चूड़ियाँ भर हाथ
गोदी में लाल |


हे दुर्गे माँ
भव बाधा हरो माँ 
हैं भक्त तेरे |


आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: