09 फ़रवरी, 2010

जन श्रुति

सुमंत पुर में एक राजा राज्य करता था |उसका बेटा बहुत सुस्त ,आलसी और निकम्मा था |उसे अत्यधिक लाड
प्यार ने बहुत बिगाड़ दिया था |राजा बहुत परेशान रहने लगा |उसने अपने मंत्रियों से सलाह ली |वह अपने बेटे
को नसीहत देना चाहता था |अतः उसने अपने बेटे को घर से निकल दिया |
पहले तो राजकुमार बहुत दुखी हुआ फिर वह जंगल की ओर चल दिया |चलते चलते उसके पैर में कांटा चुभ गया |
जैसे ही वह कांटा निकालने के लिए झुका उसने देखा कि चार बूढी औरतें आपस में झगड़ रहीं थीं |उससे रहा नहीं गया, और उसने आपसी विवाद का कारण जानना चाहा |
उन महिलाओं में से एक ने कहा कि हम यह जानना चाहते है कि तुमने किसे सलाम किया था |राजकुमार बहुत चतुर था |उसनेसब से पहले एक महिला से अपना नाम बताने को कहा |वह बोली ,मेरा नामभूख है |राजकुमार ने कहा दूसरी बारी क्या ,जब लगती है तब कुछ भी खाया जा सकता है|द्वितीय महिला ने अपना नाम प्यास बताया |
जबाब में राजकुमार ने कहा ,प्यास का क्या जब प्यास लगती है किसी भी स्त्रोत के पानी से प्यास बुझाई जा सकती
है |अब बारीतीसरी महिला की थी |उसने अपना नाम नींद बताया |पहले राज कुमार ने कुछ सोचा और फिर जबाब
दिया ,नींद जब आती है पत्थर पर भी सोया जा सकता है |अंतिम महिला ने अपना नाम आस बताया |राज कुमार ने उसको झुक कर सलाम किया क्यों की आस पर तो पूरी दुनिया टिकी है |
यह कह कर राज कुमार अपनी राह चल दिया |घूमते हुए वह एक अन्य राज्य में पहुच गया |वहां राजकुमारी
रत्ना का स्वयंवर हो रहा था |राजा ने यह तय किया था कीजो भी ऊपर लटकी घूमती हुई मछली की आँख का
भेदन करेगा ,उसी से राजकुमारी का विवाह होगा |राजकुमार तो कुशल धनुर्धर था|उसने मत्स्य भेदन
सरलता से कर राज कुमारी रत्ना से विवाह कर लिया |
अब वे वहां सुख से रहने लगे |बीचमें एक चतुर्थी पड़ी |जब राजकुमारी रत्ना धोबन को बाना देने लगी तो धोबन ने लेने से इंकार कर दिया |धोबन ने कहा की तुम्हारे तो घर बार है ही नहीं ,न सास न ससुरा न खुद का घर |यह सुन रत्ना को भुत बुरा लगा और वहगुस्सा हो कर कोप भवन में जा बैठी |शाम को जब राजकुमार घर आया तब उसने रूठने का कारण पूंछा | रत्ना ने साडी बात बताईऔर कहा की वह अन्नतभी ग्रहणतभी करेगी जब वह अपनी
ससुराल पहुंच जायेगी |यह बात सुन राजा नेखूब दान दहेज और चतुरंगिणीसेना के साथ अपनी बेटी को विदा किया |
जब राजकुमार अपने राज्य की सीमा के पास पहुचा उसने राजा सेमिलने के लिए अपना दूत भेजा |रजा को लगा की कोई अन्य राजा उसे बूढा और कमजोर जानराज्य पर हमला करना चाहता है |राजाउससे मिलने पहुंचा |
राजकुमार रथ से उतरा और अपने पिता के पैर छूने लगा |राजा ने उसे पहचान कर अपने गले लगा लिया |
राजमहल में धूमधाम से बेटे बहू का स्वागत हुआ और राजारानी अपने राज्य का भार अपने योग्य पुत्र को सॉप
कर तीर्थ करने चले गए | लंबे समय तक योग्यतापूर्वक राज्य कर राजकुमार ने अपनी योग्यता का परिचय दिया|

1 टिप्पणी:

Your reply here: