03 मार्च, 2012

होली के रंग



होली पर दोहे 
गहरे रंगों में रंगी ,भीगा सारा अंग |
एक रंग ऐसा लगा ,छोड़ ना पाई संग ||

विजया सर चढ़ बोली ,तन मन हुआ अनंग |
चंग संग थिरके कदम ,उठने लगी तरंग ||

कह डाली बात मन की, ओ मेरे ढोलना |
तेरे प्यार में रंगी ,यह भेद न खोलना ||
चल खेलें फाग

रंग रसिया चल खेलें फाग
होली का रंग जमालें
लठ्ठ मार होली खेलें
हो सके तो  खुद को बचाले |
रसिया के रंग में डूबी
वह खेल रही होली
मुखड़े पर जब लगा  गुलाल
वह एक शब्द ना बोली|
मौन स्वीकृति जान उसने
अपने पास बुलाया
अनुराग  भरा गुलाल लगा
उसे अपने गले लगाया|
दूर हुए गिले शिकवे
वह प्रेम रंग में डूबी
अपने प्रियतम के संग
आज  खेल रही होली |
आशा





24 टिप्‍पणियां:

  1. वाह! बहुत सुन्दर.

    होली की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएँ.

    समय मिलने पर 'मेरी बात...'पर आईएगा,आशा जी.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर रंग चढ़ा है फगुआ का ...!
    आभार !

    जवाब देंहटाएं
  3. होली सब शिकवे गिले,भूले सभी मलाल!
    होली पर हम सब मिले खेले खूब गुलाल!!

    सुंदर अभिव्यक्ति की भावपुर्ण बेहतरीन रचना,..

    NEW POST...फिर से आई होली...

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत रंग बिरंगी रचना है बिलकुल होली के रंगों जैसी ! होली की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  5. होली की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएँ.होली के रंगों जैसी रंग बिरंगी रचना है आभार !

    जवाब देंहटाएं
  6. होली है होलो हुलस, हाजिर हफ्ता-हाट ।

    चर्चित चर्चा-मंच पर, रविकर जोहे बाट ।


    रविवारीय चर्चा-मंच

    charchamanch.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  7. रंगों से सराबोर रचना ... होली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  8. holi ke bibidh rangon kee tarah rangbirange manobhavon kee shasakt rachna...holi kee dher sari shubhkamnaon ke sath

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर..
    रंगों से भीगी रचना...

    होली की शुभकामनाएँ..

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत प्यारी रंगबिरंगी रचना...

    सादर.

    जवाब देंहटाएं
  11. रंगों से सजी सुंदर रचना।

    होली की शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  12. गिले शिकवे मिटाने का इससे बेहतर मौका नहीं .....सुन्दर भाव ..होली आपके लिए शुभ हो !

    जवाब देंहटाएं
  13. अनुराग का गुलाल और प्रेम के रंगों से भरी सुंदर रचना... होली की अग्रिम शुभकामनाएं...

    जवाब देंहटाएं
  14. मुबारक हो ये पोस्ट ये होली और खूब साड़ी टिप्पणियाँ होली के रंगों के साथ ......
    बुरा न मानो होरी है ,
    रंगों की बरजोरी है ,
    मस्तानों की टोली है ,
    सखियों संग ठिठोली है ...

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुन्दर रचना
    ---------------होली की शुभकामना |

    जवाब देंहटाएं
  16. bahut sundar rachna aankhon ke samaksh chitr sa ubhar aaya.holi ki shubhkamnayen.

    जवाब देंहटाएं
  17. संतों की वाणी सुनने की, क्यों न आज से चाह जगा लें !
    इस होली पर माँ पापा की,चरण धूल को शीश लगा लें !

    शुभकामनायें होली की ....

    जवाब देंहटाएं
  18. सुन्दर दोहे और अनुपम रचना है ... होली की रंग महकने लगा है ...
    आपको सपरिवार होली की शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं
  19. रंगों का पर्व...होली की शुभकामनएं

    जवाब देंहटाएं
  20. शायद आपकी इस प्रविष्टी की चर्चाआज बुधवार के चर्चा मंच पर भी हो!
    सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: