20 अक्तूबर, 2012

खडा हुआ सच सामने


 खडा हुआ सच सामने ,धूमिल कल की याद |
हो ना जाने कल क्या, मन की है आवाज ||

रोना धोना  व्यर्थ लगते ,लाठी बे आवाज |
जीवन मरण आज में ,बिना सार की बात ||

कटुता मन में भर गयी ,करती रही विद्रोह |
बातें चुभतीं शूल सी ,मन में होता क्षोभ ||

यही बोझ मन पर लिए ,आये  तेरे द्वार |
माँ तू सब कुछ जानती ,नैया करदे पार ||

माँ आए तेरी शरण में ,तू ही अंतिम आस |
अपनी त्रुटियाँ जानते  ,पर तुझी पर  विश्वास ||
आशा 


,

13 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सच्चे व भावपूर्ण दोहे हैं ! कथ्य बहुत ही सुन्दर है बस थोड़ा सा ध्यान शिल्प पर भी दे दीजिए चमत्कार हो जाएगा !

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर भाव.....
    माँ की कृपा बनी रहे हम पर सदा....

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. मन कि श्रद्धा ही मन को बांधे रखती है ,भावपूर्ण पोस्ट ,आभार |मेरे ब्लॉग विविधा पर आयें स्वागत है |

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही अच्छी एवं सुन्दर प्रस्तुति....
    शुभकामनाएँ.....
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  5. रोना धोना व्यर्थ लगते ,लाठी बे आवाज |
    जीवन मरण आज में ,बिना सार की बात ||

    बहुत सही कहा आपने

    जवाब देंहटाएं
  6. सत्य एवम् सुंदर दोहे... धर्म पर आस्था झलकती है। एक नजर इधर भी... http://www.kuldeepkikavita.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  7. क्या ही खूब लिखा है.वाकई काफी मेहनत की है.बहुत सुन्दर.इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड पर आपका स्वागत है.यहाँ आप अपने ब्लॉग का परिचय करवा सकते हैं.और अपने ब्लॉग को जन जन तक पहुंचा सकते हैं.और साथ ही यहाँ अपना ब्लॉग सबमिट करवा सकते हैं.जिसके बाद आपकी हर पोस्ट का लिंक यहाँ अपडेट्स होता रहेगा.और साथ ही यहाँ आपको बहुत इंडियन ब्लोगर्स को जानने करीब से देखने ,उनके ब्लोगों को जानने का मौका मिलेगा.हमारा मकसद हिंदी ब्लोग्स का प्रमोशन करना है.और सभी इंडियन ब्लोगर्स को एक जगह जमा करना है.आपका भी स्वागत है.आप भी इसके सदस्य बने ,और इंडियन ब्लोगर्स के साथ मिलकर अपने और दूसरों के ब्लोग्स के प्रमोशन में हिस्सा लें.इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड सभी भारतीयों का अपना है.

    इंडियन ब्लोगर्स वर्ल्ड

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत बढ़िया प्रस्तुति जय माता दी शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत अद्भुत अहसास...सुन्दर प्रस्तुति .पोस्ट दिल को छू गयी.......कितने खुबसूरत जज्बात डाल दिए हैं आपने..........बहुत खूब,बेह्तरीन अभिव्यक्ति .आपका ब्लॉग देखा मैने और नमन है आपको और बहुत ही सुन्दर शब्दों से सजाया गया है लिखते रहिये और कुछ अपने विचारो से हमें भी अवगत करवाते रहिये.

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: