12 नवंबर, 2012

शुभ कामनाएं (दीपावली )

चाँद ने मुंह छिपाया आसमा की गोद में

तारे भी फीके लगे तेरी रौशनी के सामने

आज स्नेह से भरपूर अद्भुद चमक लिए

तेरी चमक के आगे सभी फीके लगे |


 रात अमावस की  काली

तम हरती दीपावली 

हर्षोल्लास से भरे सभी

करते  स्वागत की तैयारी 

हर वर्ष की तरह हिलमिल कर
त्यौहार मनाएं खुशियाँ बाँटें
स्वागत आगत का करके
आपस में सद्व् भाव  बढ़ाएँ|


दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ आप सब को |
आशा










7 टिप्‍पणियां:

  1. आपको दिवाली की शुभकामनाएं । आपकी इस खूबसूरत प्रविष्टि की चर्चा कल मंगल वार 13/11/12 को चर्चा मंच पर राजेश कुमारी द्वारा की जायेगी आप का हार्दिक स्वागत है

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर प्रस्तुति!
    --
    दीवाली का पर्व है, सबको बाँटों प्यार।
    आतिशबाजी का नहीं, ये पावन त्यौहार।।
    लक्ष्मी और गणेश के, साथ शारदा होय।
    उनका दुनिया में कभी, बाल न बाँका होय।
    --
    आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  3. मंगलमय हो दीपों का त्यौहार... आपको व आपके समस्त परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें......

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर रचना....
    आपको सहपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ....
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  5. दीपावली की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें ! आज बहुत प्यारी प्रस्तुति दी है ! आनंद आ गया !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: