22 जनवरी, 2013

गणतंत्र दिवस

हुए स्वतंत्र सन सैतालिस में
सन पचास में गणतंत्र बना
स्वतंत्र देश में पालनार्थ
संविधान लागू हुआ |
वह दिन था छ्ब्बीस जनवरी
 इस दिन को याद किया जाता है
जश्न मनाया जाता है
तिरंगा फहराया जाता है |
हम मनाते हर वर्ष
गणतंत्र  दिवस उत्साह से
देश भक्ति के गीत गाते
झंडा फहराते बड़ी शान से |
सेना के तीनों अंग दिल्ली में
गुजरते मंच के सामने से
सलामी तिरंगे को देते
सर उठा अभिमान से |
कदम से कदम मिला कर चलते
देश भक्ति के गीत गाते
तत्पर दिखते रणबाकुरे
देश हित में आहुत्तीके लिए |
झांकियां विविध प्रदेशों की
इस उत्सव में भाग लेतीं
नयनाभिराम दृश्य होते
कुछ न कुछ सन्देश देते |
स्कूली बच्चे छोटे बड़े
तरह तरह के करतब करते
नाचते थिरकते गुजरते
तिरंगे को प्रणाम करते |
हम स्वतंत्र देश के वासी 
रक्षा  करते इसकी 
हो अजर अमर गणतंत्र हमारा 
यही कामना रहती |
देश हमारा सबसे प्यारा 
सारे जग से न्यारा  
गर्व से सर उन्नत होता
जान कर कर्तव्य हमारा |
आशा

15 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर प्रस्तुति-
    आभार आदरेया ||

    जवाब देंहटाएं
  2. गणतन्त्र दिवस का बहुत ही सुंदर चित्रण...

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति-आभार..

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर प्रस्तुति!
    वरिष्ठ गणतन्त्रदिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ और नेता जी सुभाष को नमन!

    जवाब देंहटाएं
  5. गणतंत्र दिवस की मनोहारी छटा का सुन्दर चित्रण किया है ! वाकई जब सेना के सभी अंग परेड का हिस्सा बन तिरंगे को सलामी देते हैं तो मन गर्व और अभिमान से भर उठता है ! सुन्दर रचना ! गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  6. सुन्दर प्रस्तुति!
    गणतन्त्रदिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ,,,

    recent post: गुलामी का असर,,,

    जवाब देंहटाएं


  7. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे को हिंदू आतंकवाद पर उनकी टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे राष्ट्रीय हितों को चोट पहुंची है। सुषमा ने शिंदे को अपनी सीमाएं न लांघने की हिदायत देते हुए कहा कि कांग्रेस को लाभ पहुंचाने या भाजपा को नुकसान पहुंचाने की हद तक राजनीति की जा सकती है लेकिन इसे उस स्तर पर नहीं ले जाया जा सकता, जहां इससे राष्ट्रीय हित प्रभावित हों।

    लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा यहां जंतर मंतर पर एक विरोध रैली को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मुद्दे पर माफी मांगें। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और शिंदे को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।" सुषमा ने शिंदे के सम्बंध में कहा, "आपने ऐसे समय में राष्ट्रीय हितों को चोट पहुंचाई है, जब पाकिस्तान की ओर से हमारे सैनिकों के सिर कलम किए गए हैं। आप पाकिस्तान पर हमला नहीं कर रहे हैं लेकिन मुख्य विपक्षी दल पर हमला कर रहे हैं।"

    उन्होंने कहा, "आप दुनिया से क्या कहना चाहते हैं? क्या आप कहना चाहते हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादी शिविर हो सकते हैं लेकिन यहां मुख्य विपक्षी दल आतंकवादी शिविर चला रहा है! क्या आप कहना चाहते हैं कि आतंकवादी संसद में बैठे हैं? लोकसभा में विपक्ष की नेता एक आतंकवादी संगठन चला रही हैं?" गौरतलब है कि शिंदे ने जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान रविवार को कहा था, "भाजपा हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उनके प्रशिक्षण शिविर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।" शिंदे की इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा गुरुवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

    यह तो शुरुआत है प्रदर्शन ज़ारी रहेंगे .इस देश का स्वाभिमान मरा नहीं है अंधा राजा ,गूंगी रानी ,दिल्ली की अब यही कहानी .बदली जायेगी ये कहानी .

    जवाब देंहटाएं
  8. बढ़िया राष्ट्र प्रेम से संसिक्त प्रस्तुति .ईद मिलादुल नबी और गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं .

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: