03 नवंबर, 2013

कुदरत की माया



सुबह से शाम तक
परिवर्तित होते मौसम में
नज़ारा झील के किनारे का
नौका की सैर का
था अनुभव अनूठा
यूं तो उम्र का तकाजा था
चलना दूभर था
फिर भी कोई  बच्चा
 था मन में छिपा
जो चाहता था
 एक एक जगह देखना
हर उस पल को जीना
जो वहां गुजारा |
यूँ तो बहुत ऊंचाई थी 
फिर भी मन ना माना
चश्मेशाही तक जा पहुंचा 
मीठे जल का स्वाद लिया 
वैसा जल पहले 
शायद ही कभी पिया |
सेवफल  से लदे पेड़
टहनिया झुक झुक जातीं
उनके भार से
मन ललचाता
देखने का प्रलोभन
कम न हो पाता |
पहली बार देखी
केशर की खेती
खुशी का ठिकाना न था
कुछ नया जो जाना था
 समय कम था
जानना बहुत बाक़ी था |
जिग्यासा शांत न हो पाई
रंग बदलते चिनार के पत्ते
हरे पीले फिर लाल होते पत्ते देखे
पर कारण नहीं खोज पाई
मन के बच्चे को समझाया
है यह कुदरत की माया |








13 टिप्‍पणियां:

  1. पाव पाव दीपावली, शुभकामना अनेक |
    वली-वलीमुख अवध में, सबके प्रभु तो एक |
    सब के प्रभु तो एक, उन्हीं का चलता सिक्का |
    कई पावली किन्तु, स्वयं को कहते इक्का |
    जाओ उनसे चेत, बनो मत मूर्ख गावदी |
    रविकर दिया सँदेश, मिठाई पाव पाव दी ||

    वली-वलीमुख = राम जी / हनुमान जी
    पावली=चवन्नी

    गावदी = मूर्ख / अबोध

    जवाब देंहटाएं
  2. सच है सभी है कुदरत की माया
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं !
    नई पोस्ट आओ हम दीवाली मनाएं!

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह! क्या बात है! फिर आई दीवाली
    आपको दीपावली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  4. प्रकाशोत्सव के महापर्व दीपादली की हार्दिक शुभकानाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदर प्रस्तुति !
    दीपावली पर्व की हादिक शुभकामनाए...!

    RECENT POST -: दीप जलायें .

    जवाब देंहटाएं
  6. आपकी रचना के माध्यम से हमने भी वहाँ के अद्भुत नजारों की घर बैठे ही सैर कर ली ! बहुत सुंदर रचना ! दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह ... मनमोहक द्रिध्य आँखों के सामने रख दिया इन शब्दों ने ...
    दीप पर्व की हार्दिक बधाई ..

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. टिप्पणी हेतु धन्यवाद नासवा जी |आपको भी सपरिवार दीपावली पर शुभ कामनाएं |

      हटाएं
  8. कल 06/11/2013 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  9. सूचना हेतु धन्यवाद |अन्नकूट की हार्दिक शुभ कामनाएं आपको भी |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: