17 सितंबर, 2014

रीती आँखें



निगाहेंयार का
करम देखिये
भटकाव झेलना
सिखा रहे हैं |
रुसवाई का है सबब ऐसा
ना कोई गिला
ना शिकवा शिकायत
दूर होते जा रहे हैं ||
एक कतरा भी
आंसुओं का न टपका
रीती आँखों से
 निहार रहे हैं |
दीन दुनिया से
दूर बहुत
मानो जुदाई का
 जश्न मना रहे हैं |

आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: