17 दिसंबर, 2014

जीवन के रंग




रंग विशेष
झलके जीवन से
मन अनंग |

विविध रंग
केनवास व् कूची
जीवंत दृश्य |


लालिमा लिए
कपोल कामिनी के
कुछ कहते |

रंग रसिया
ओ रे मन बसिया
रंग न लगा |

भीनी महक
पहचान है तेरी
मैं जान गई |

जागी उमंग
तेरे रंग में रंगी
दूजा रंग क्या |

महक तेरी
वह जान जाती है
बिना बताए |

गंध हिना की
दर्ज कराती रही
उपस्थिति की |

तू क्या जाने
तेरी पहचान है
तेरी महक |




आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: