27 नवंबर, 2015

रोटी बेटी

 rotii के लिए चित्र परिणाम

रोटी ताती चाहिए ,ठंडी नहीं सुहाय |
नखरे क्यूं  करता भला ,बात समझ ना आय ||

बात समझ ना आय ,अरे तू कैसा मूरख |
खाले अब चुपचाप ,उतारी है क्यूं सूरत ||

सच्चाई को मान ,रोटी  होती है रोटी 
क्यूं पीछे है पडा ,चाहिए ताती रोटी ||

रोटी मीठी ही लगे ,चाहे जब लो खाय |
प्यार से पाया टुकड़ा ,मन को सदा सुहाय ||


प्रेम भाव मन में बसा ,झुटला सका न कोय |
दूरी दिखती जब इससे ,यही दिखावा होय ||

जब से बेटी के कदम पड़े , घर में आई बहार |
देखी जब उसकी अदाएं ,मन में रहा न खार ||




आशा

 |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: