25 मई, 2016

तूफान क्या डराएगा

तन्हाई के लिए चित्र परिणाम
कहीं मन में दुविधा न थी
उत्साह था जूनून था
पार उतर ही जाएंगे
दृढ़ता लिए विचार था
 यही सोच पर्याप्त रहा |
डाली  कश्ती तभी  अपनी  
इतने बड़े भव सागर में 
हमें तूफान क्या डराएगा 
हस्ती हमारी देख कर
 खुद ही शांत हो जाएगा |
 हमने कण कण देखा 
हर संकट से दो चार हुए   
  मझधार में फंसे तो क्या
पार उतर  ही जाएंगे
जब जीवन से नहीं हारे
हमें तूफान क्या डराएगा |

आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: