12 जुलाई, 2016

बरखा ( हाईकू )

 घटाएं सावन की के लिए चित्र परिणाम
घन गरजा
टकराए बदरा
आई बरखा |
सावन आया
फुहार बरखा की
भली लगती |


नदी उफनी
भरे ताल तलैया
आई बरखा |

झूमती आईं
सावन की घटाएं
धरा प्रसन्न |

जल बरसा
शांत धरा की गर्मीं
तरु भी खुश |

आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: