22 अप्रैल, 2018

कागज़ के फूल


कागज़ के गुलों को
 महकाना पड़ता है
यदि सम्बन्ध सतही हों
 मन हो न हो
मुंह पर मुखोटा
 लगाना पड़ता है
जब चहरे अपरिचित
 हों  अजीब  हों |
जितना करीब जाओ
 अंतस  को छानो 
मन को जितना
  समझाने कि कोशिश करो
हर बार कि तरह
 गलत सवाली ही मिलते है 
दिल के घाव भरते  नहीं 
 और गहरे हो जाते है | 
धीरे धीरे अनुत्तरित 
 प्रश्नों का भार बढ़ता जाता 
वे असहाय की तरह 
अपनी असफलता को गले लगा
 मन ही मन टूट जाते हैं 
बिखर जाते हैंकागज़ के फूल से
न तो सुगंध रह जाती है
 ना ही आकर्षण केवल रंग
आशा|

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: