02 दिसंबर, 2019

सत्य अनुरागी

मिलते हज़ारों में 
दो चार अनुयायी सत्य के 
सत्यप्रेमी यदा कदा ही मिल पाते 
वे पीछे मुड़ कर नहीं देखते !
सदाचरण में होते लिप्त 
सद्गुणियों से शिक्षा ले 
उनका ही अनुसरण करते 
होते प्रशंसा के पात्र ! 
लेकिन असत्य प्रेमियों की भी 
इस जगत में कमी नहीं 
अवगुणों की माला पहने 
शीश तक न झुकाते 
अधिक उछल कर चले 
वैसे ही उनके मित्र मिलते 
लाज नहीं आती उन्हें 
किसी भी कुकृत्य में !
भीड़ अनुयाइयों की 
चतुरंगी सेना सी बढ़ती 
कब कहाँ वार करेगी 
जानती नहीं 
उस राह पर क्या होगा 
उसका अंजाम 
इतना भी पहचानती नहीं !
दुविधा में मन है विचलित 
सोचता है किधर जाए 
दे सत्य का साथ या 
असत्य की सेना से जुड़ जाए 
जीवन सुख से बीते 
या दुखों की दूकान लगे 
ज़िंदगी तो कट ही जाती है 
किसी एक राह पर बढ़ती जाती है  
परिणाम जो भी हो 
वर्तमान की सरिता के बहाव में 
कैसी भी समस्या हो 
उनसे निपट लेती है ! 
आशा सक्सेना 

4 टिप्‍पणियां:

  1. ये प्रश्न तो हमेशा ही रहते हैं दिल में ...
    और समय निकल ही जाता है ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद नासवा जी टिपण्णी के लिए |

      हटाएं
  2. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (04-12-2019) को     "आप अच्छा-बुरा कर्म तो जान लो"  (चर्चा अंक-3539)     पर भी होगी। 
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
     --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    जवाब देंहटाएं
  3. चिंताएं समस्याएं जीवन में पानी के बुलबुलों की तरह पैदा होती हैं और स्वत: ही समाप्त भी हो जाती हैं ! इसलिए किसी दुविधा में ना पड़ कर उसीका साथ देना चाहिए जिसके लिए आपका मन करे ! आप सत्यानुरागी हैं या असत्यानुरागी यह आपकी सोच पर निर्भर करता है !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: