28 फ़रवरी, 2020

इंतज़ार


हरे पीले रंग सजाए थाली में
 श्याम न आए आज अभी तक
 रहा इन्तजार उनका दिन और रात
निगाहें टिकी रहीं दरवाजे पर |
हुई उदास छोड़ी आस उनके आने की
पर आशा  रही शेष  मन के किसी कौने में
 शाम तक उनके आने की
अपना वादा निभाने की |
टेसू के फूल मंगा  रंग बनाया
गुलाल अवीर भी नहीं भूली
कान्हा का झूला  खूब सजाया
फूलों की होली की की तैयारी |
 कहीं कोई कमी न रह जाए
गुजिया पपड़ी और मिठाई
दही बड़े से काम चलाया
नमकीन बाजार से मंगाया |
 उनके न आने से उदासी बढ़ने लगी   
सभी तैयारी फीकी लगने लगी
याद हमारी  शायद उन्हें खीच लाएगी
 मन के किसी कौने से आवाज उठने लगी |
हलके से हुई आहट पट खुलने की
जल्दी से खोला दरवाजा
पा कर  समक्ष उन को
प्रसन्नता का रहा न ठिकाना |
बड़े उत्साह से जुटी शेष काम में
होली का रंग हुआ दो गुना
बिना उनके घर घर नहीं लगता था
अब त्यौहार त्योहार सा लगने लगा  |
आशा

9 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 28 फरवरी 2020 को साझा की गई है...... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. हां ,जब अपना कोई हो तब पर्व का उल्लास निश्चिती समझ में आता है, अन्यथा तो दो वक्त की रोटी भी उस दिन भारी पड़ती है ।सुंदर रचना, सादर नमन।

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह ! होली का रंग जमा दिया आपने ! आपका इंतज़ार सार्थक हुआ ! होली की अग्रिम शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

      हटाएं
  4. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  5. Use this diet hack to drop 2 lb of fat in just 8 hours

    Well over 160k women and men are trying a simple and secret "liquid hack" to lose 2 lbs each night while they sleep.

    It's easy and works with anybody.

    Just follow these easy step:

    1) Go get a clear glass and fill it half glass

    2) And now follow this amazing HACK

    so you'll be 2 lbs lighter the very next day!

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: