20 जुलाई, 2020

कठिन समय जब आता

                                   एक दौर था ऐसा जब वह 
मायूस सा बुझा बुझा रहता था  
हर पल उसका सिहरन से भरा होता था
   घूम जाते  हैं वे लम्हें  मस्तिष्क में आज भी |
सिहरन से  भरे वे पल  अब यादों में सिमटे हैं
कितनी नृशंस हत्याओं से जब रूबरू हुए थे
भूल नहीं पाते  वे  हादसे एक नहीं अनेक  
जब लाशों के अम्बार लगे रहते थे |
  अनगिनत लोग  लहूलुहान हुए थे
 जब  भीड़ पर बलप्रयोग  हुआ भरपूर
नहीं बच पाए प्राकृतिक आपदाओं से भी बेचारे
प्रथम पेज अखवारों के भरे होते महामारी समाचारों से 
  आपस में विचारों को न मिल पाने  से  
नित नए विवाद जन्म लेते रहते पड़ोसी देशों  में  
आपस में  मित्र भाव भूल बैर मन में लिए  रहते
आए दिन का खून खराबा जीना दूभर किये रहता  |
जीवन में फैली  अशांति  सरल नहीं होती  जीवन शैली
हर समय मर मर कर जीने की कला सब नहीं जानते
पर जांबाज सिपाही रहते तत्पर हर क्षण  देश हित के लिए
प्रकृतिक आपदाओं  से भी  मोर्चा लेते नहीं हारते
 हैं  सक्षम आज  भी  हर हादसे से निवटने में |
देश में  चिकित्सक भी  सजग प्रहरी की तरह  
दिन रात जुटे रहते निस्वार्थ भाव से  सेवारत रहते
 वे  सहयोग पूरे तन मन से करते गर्व होता है उन पर
 जिनका  उद्देश्य  है देश हित सर्वोपरी |
आशा

6 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. सुप्रभात
      आपकी टिप्पणियाँ उत्साह वर्धक हैं |टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

      हटाएं
  2. वाह ! सार्थक चिंतन एवं सुन्दर सृजन !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      बिना तुम्हारी टिप्पणी के मेरी रचना परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होती|
      टिप्पणी के लिए धन्यवाद साधना |

      हटाएं
  3. धन्यवाद जी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही उम्दा लिखावट , बहुत ही सुंदर और सटीक तरह से जानकारी दी है आपने ,उम्मीद है आगे भी इसी तरह से बेहतरीन article मिलते रहेंगे Best Whatsapp status 2020 (आप सभी के लिए बेहतरीन शायरी और Whatsapp स्टेटस संग्रह) Janvi Pathak

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: