08 जनवरी, 2021

अनसुलझे प्रश्न

 कितने अनसुलझे प्रश्नों ने घर 

बना लिया है ह्रदय में 

अब तो स्थान ही नहीं बचा है 

अन्य प्रश्नों के लिए |

जब भी उत्तर खोजना चाहती हूँ 

खोजे नहीं मिलते 

बहुत बेचैनी होती है 

असफलता जब हाथ आती है |

पर फिर भी जुझारू रहती हूँ 

साहस से  दूर भागती नहीं 

कुछ तो सफलता मिल ही जाती है

आत्म शान्ति मिल जाती है || 

मन को सुख मिल जाता है 

फिर दो



                                                                दो गुने जोश से जुट जाती हूँ 

और प्रश्न हल करने में

सफलता का नशा

 मस्तिष्क पर छा जाता है  |

आशा 






8 टिप्‍पणियां:

  1. और प्रश्न हल करने में

    सफलता का नशा

    मस्तिष्क पर छा जाता है |
    आशा

    वाह!
    सार्थक रचना। सादर।

    जवाब देंहटाएं

  2. जय मां हाटेशवरी.......

    आप को बताते हुए हर्ष हो रहा है......
    आप की इस रचना का लिंक भी......
    10/01/2021 रविवार को......
    पांच लिंकों का आनंद ब्लौग पर.....
    शामिल किया गया है.....
    आप भी इस हलचल में. .....
    सादर आमंत्रित है......


    अधिक जानकारी के लिये ब्लौग का लिंक:
    https://www.halchalwith5links.blogspot.com
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (10-01-2021) को   ♦बगिया भरी बबूलों से♦   (चर्चा अंक-3942)   पर भी होगी। 
    -- 
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
    --
    हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ-    
    --
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --

    जवाब देंहटाएं
  4. अपनी समस्याओं के समाधान स्वयं ढूँँढ लेने का आनंद कुछ और ही होता है !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: