12 अक्तूबर, 2021

है एक बहाना



बीती यादों का आना

                    दिखता है एक बहाना

पलायन की दिखती निशानी

बीता कल लौट कर न आना है |

भविष्य  के स्वप्नों में जीना

ऊंची उड़ान भरना

कल्पनाओं में खोए रहना

दिखाई देता खुद से भागना |

वर्तमान की ठोस धरा पर जीना

जीना ही सच्चाई  है

जिसने पार किया इस दौर को

जीवन सफल हुआ उसका |

जीवन के उतार चढ़ाव ही

सच्चाई हैं वर्तमान की

दूर भागना इससे

कायरता की है निशानी |

जियो बिंदास जीवन शैली

कल की किस को खबर

यहीं छोड़ सब को

इस दुनिया से जाना है |

आशा


4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: