09 जनवरी, 2022

हाइकु (हिन्दी दिवस )


 

हैं हिन्दी भाषी

भारत के निवासी

है बोली हिन्दी

 

भाषा है हिन्दी 

 सरल सहज है  

व्याकरण भी

 

हैं हिन्दुस्तानी  

भारत के  निवासी 

 बोलते  हिन्दी  

  

बिंदी हिन्दी की

निखारे भाषा मेरी 

भाल की टीकी   

 

बोल चाल की

होती भाषा सरल 

 हिन्दी भाषा की

 

बड़ी सरल

सुनना समझना

भाषा है हिन्दी 

 

भाषा प्रवाह  

खुद को मिला लेता  

अन्य भाषा से  

 

  भाषाएँ कई

समा जातीं हिन्दी में

 छोड़तीं नही


संपर्क भाषा 

सरलता से होती 

भाल की बिंदी


अपनी भाषा 

प्रिय है मुझ को भी 

हिन्दी साहित्य   

 

आशा   

8 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. धन्यवाद विकास नैनवाल जी टिप्पणी के लिए |

      हटाएं
  2. हिन्दी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं ! सुन्दर हाइकु !

    जवाब देंहटाएं
  3. धन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  4. हिन्दी की महिमा बढ़ाते बहुत बढ़िया हाइकु आशा जी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदीदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 🙏🙏🌷🌷❤️❤️

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: