29 जुलाई, 2022

हाइकू

 १-कलह नहीं 

सद्भाव  ही चाहिए 

यही है मांग 


२-तुम्हारा प्यार 

है एक छलावा ही 

कैसे कहती 


३-मुझे प्यार दो 

कहना है सरल 

पर न कहा 


४-छलकी आँखें 

वह हादसा  देख 

धैर्य खो गया 


५-सारे तीर्थ हैं 

विश्वास  के गढ़ ही 

हैं व्यक्तिगत 


६-राम जन्में 

सरयू नदी तीर 

अयोध्या में 


७-पैर पखारे 

पवित्र पावन हैं 

पद राम के 


८- नमन प्रभु 

राम  और सीता  को 

मिलती शान्ति 

आशा 

4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: