21 अक्तूबर, 2022

पांच दिवसीय त्यौहार


 





है प्रारम्भ आज से पांच दिवसीय दीपों का त्यौहार 

है आज धनतेरस कल होगी रूप चौदह्दस

परसों दीपावली अगले दिन गोवर्धन पूजा

‘ आखिर में यम दुतिया   भाई दूज पर्व  |

यह पञ्च दिवस का त्यौहार मानता

है बड़ी धूमधाम से मनाया जाता 

है मेल मिलाप का त्यौहार

 सर्दी के  मौसम की शुरू होने की तैयारी |

सारे घर की वार्षिक सफाई की जाती

दीपक जलाए जाते और पटाखे  चलाए जाते

धन की देवी  के आगमन की

खुशियों का त्योहार मनाया जाता दिलो जान से |

कुछ लोग ताश भी खेलते दीपावली की रात

यह त्यौहार खुशी से मनाते

 दीपावली मनाते बड़े प्यार से

राह देखते धनागमन की देवी की |

आशा सक्सेना

1 टिप्पणी:

Your reply here: