22 अक्तूबर, 2022

किसको दें प्राथमिकता

 



कितना सताओगे सब से झूट बोलोगे

तुम्हें यह भी ख्याल नहीं कि यह गलत होगा

तुम्हारा  अपने आप से धोखा होगा 

सब की निगाहों से भी गिर जाओगे |

यह कैसी ईमानदारी है कि  खुद को धोखा दोगे

अपने आप से भी झूठ बोलोगे

 बच्चों को भी यही सिखाओगे

ईमानदारी की शिक्षा न दोगे |

उनके नन्हें मस्तिष्क में यही प्रपंच डालोगे

उन में संस्कार का अभाव पैदा करोगे

यह मत भूलो कि वे कल के नागरिक होंगे

संस्कृति के पुरोधा होंगे |

होंनहार बनके अपना कर्तव्य निभाएंगे

देश के प्रति अपना जो कर्तव्य होगा

उसे बहुत शिद्दत से निभाएंगे

 देश को प्राथमिकता देंगे अपने वादे से न हटेंगे|

3 टिप्‍पणियां:

Your reply here: