05 अक्तूबर, 2022

दहन किसका होगा


 

दहन किसका होगा

क्या  दस शीश का ?

या सामाजिक कुरीतियों का

जो अब तक समाप्त  न हो पाईं ?

रावण दहन की रीत में

हम अपने  आप से हर वर्ष

कई वादे  करते खुद से

कुरीतियां  त्यागने  के  लिए |

पर वादा पूरा करने में 

सफल न हो पाते

मन में असंतोष और बढा लेते

पर वादे को पूरा न कर पाते |

यही कमी है खुद में

तब कौन हमारा साथ देगा 

 तब कौन हमारे  साथ चलेगा |

सब चाहते  सच्चे मित्र का साथ 

जो खुद हो अपने वादे का पक्का

वख्त पर आकर खडा हो

गलत को नजरअंदाज न करे

गलती बताए |

6 टिप्‍पणियां:

Your reply here: