19 नवंबर, 2022

किस से करूं शिकायत


                                                     किसी से क्या चाहिए

शिकायत किससे करू

कोई नहीं सुनता मेरी

 हार थक कर आई हूँ

\इधर उधर क्षमा मांगी

किसी ने  सहारा न  दिया मुझे

 अब तक बेसहारा घूम रही हूँ

किसी से सहारे के लिए |

मैंने की अपेक्षा सबसे  अधिक ही

क्या यही थी भूल मेरी

यदि सहारा न दिया दूसरों ने

फिर से क्यों लौटी उन तक |

अपनी आदत न थी कभी

किसी से सहारा लेने की

पर अब समझ लिया है

 अपने आपको  सक्षम बना लेने की  |

अपनी आदतों में सुधार करना चाहा

कोशिश भी की है

 मन का भय भी

समाप्त न हो पाया आज तक |

मन को  संयत किया है

फिर भी अभी तक

 अपने ऊपर विश्वास न हो पाया

अपने कदम बढ़ाने में

किसी का सहारा तो चाहिए |

आशा सक्सेना 

4 टिप्‍पणियां:

  1. स्वयं पर भरोसा होना चाहिए ! किसी और से सहारे की अपेक्षा ही क्यों हो ! आत्मविश्वास सबसे बड़ी दौलत होती है जिससे ईश्वर ने सबको मालामाल किया है !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: