21 जनवरी, 2023

क्यों हो उसका उपहास


                                                        तुम याद उसे कब तक करोगे 

क्यूँ   उपहास कराओगे जग में 

कितनी बार समझाया तुम्हें 

यूँही नहीं सताओगे उसको 

हंसना हंसाना अलग बात है 

यह तो वह समझती है 

क्या सही और क्या गलत है 

वह  जानती है इनकार नहीं करती |

 उसे  नहीं है   आवश्यकता

किसी की समझाइश की

अब वह कोई नादाँन नहीं है

 भला बुरा खुद के लिए समझती है |

जितनी बार मिली तुमसे 

उसने तुम्हें अपना माना 

मध्यस्त कोई नहीं चाहिए 

उसके और तुम्हारे बीच |

उसने अनुराग किया था तुमसे 

कोई और न था बीच में 

यही दुःख उसके मन को साल रहा 

वह पहचान न पाई तुमको ||

मुझे बहुत तरस आया उस पर 

तभी मैंने तुमसे अनुरोध किया 

वह कोई खिलोना नहीं जिससे 

खेला और फैक दिया ज़रा समझो | 

मन को बड़ी ठेस लगती है 

इस प्रकार के व्यबहार से 

तुम्ही उसे समझा सकते हो 

मुझे यही कहना है तुमसे |

आशा सक्सेना 



6 टिप्‍पणियां:

  1. धन्यवाद ओंकार जी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  2. आभार बेनामी जी मेरी रचना को चुनने के लिए पांच लिंकों का आनंद के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  3. सार्थक सन्देश देती बेहतरीन रचना !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

      हटाएं
    2. धन्यवाद टिप्पणी के लिए साधना |

      हटाएं

Your reply here: