10 फ़रवरी, 2023

उसे क्या मिला




कहा तो यही जाता है 

प्याए दो प्यार मिलेगा 

 यह सच नहीं है पर उसने परिणाम  न सोचा 

वह  आगे कदम बढ़ाकर रोई |

जीवन में कष्टों के सिवाय

उसे  कुछ नहीं मिला 

जो पहले मिठास से भरी  

बाते करते थे उनने ही

 मुंह फेर लिया है   |

वह अब सोचती है 

जो चाहा उसने वही किया 

किसी की सलाह नहीं मानी 

नफा हो या नुकसान 

की मनमानी वहीं वह चूकी |

जो सोचा हुई उससे दूर 

मन का शीशा दरक गया 

 मन को बड़ा कलेश हुआ 

अरे यह क्या हुआ 

उसने ठोकर खाई |

फिर भी देख परिणाम 

सोचा उसे क्या मिला 

यदि पहले ही सतर्क हो जाती

यह दिन न देखना पड़ता 

उसे क्या मिला | 

आशा 


4 टिप्‍पणियां:

Your reply here: