19 फ़रवरी, 2023

सपनों में मुख्य किरदार


 

रोज रोज सपनों का आना

उसका  मुख्य पात्र बन जाना

हीरो बन हर कार्य में  आगे रहना 

सबसे आगे रहने का साहस  जुटा आगे आए |

यही चाहत है उसकी जो पूरी हो पाए अगर  

कभी व्योम में राजा के रोल  मैं सफलता

है यही बड़ा  अरमां उसका जो पूरा हुआ 

वह जब सफल  होगा अपने किरदार में |

वह जब सपने  में अग्र पंक्ति में होता

उसका रास्ता खुल जाता आज वर्तमान में  

बड़ी खुशी होती जब सफल होता वह आज  

जब मुख्य भूमिका में ना  पाता खुद को 

उसके मन को बहुत झटका लगता |

स्वप्न टूट जाएगा उसके विश्वास में भी कमीं आएगी

धैर्य का संयम टूट जाएगा |

इससे बचने के लिए अधिक माया मोह को ना पाला उसने 

जीवन सहज जीने का मन बना लिया 

तभी कभी तो भाग्य चेतेगा सफलता कदम चूमेंगी

तुम्हारा जीवन आनन्द की गोद में होगा |


आशा सक्सेना 

 

2 टिप्‍पणियां:

  1. इंसान स्वप्न में सब कुछ पा लेता है ! हर भूमिका निभा लेता है हर सुख जी लेता है ! इसीलिये इंसान को सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: