08 फ़रवरी, 2023

विश्वास है मुझे



कहना है आसान कुछ और लिखो 

मैंने सोचा कोशिश तो करूं

असफल रही तो क्या 

कभी  तो सीख ही जाऊंगी|

 अध्यन करूंगी शब्द कोष देखूंगी

नए शब्दों के अर्थ देखूंगी

उन्हें याद करने की कोशिश में

दिन भर व्यस्त रहूंगी |

कभी तो लिख पाऊंगी

नया लिख पाई अगर असफल न रही         

अपनी सफलता पर मुझे

 जो खुशी मिलेगी उस पर नाज करूंगी |

अपने पर भरोसा है मुझको

सोचे कार्य पूर्ण करने का

खुद की महनत पर विश्वास  है मुझे

पीछे नहीं  हटूंगी |

 

 

  आशा सक्सेना  

3 टिप्‍पणियां:

  1. और देखिये ना ! मेहनत कितना सुन्दर रंग लाई ! कितनी बढ़िया कविता बन गयी ! कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्य वाद साधना टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं
  3. धन्य वाद साधना टिप्पणी के लिए

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: