17 मार्च, 2023

आखिर कब तक



 

 

 


 आखिर कब तक तुम्हारे पीछे चक्कर लगाता 

अपने मन की एक ना सुनता

 तुम से बहुत आशा रखी थी

यहीं भूल हुई मुझसे|

 यदि किसी बड़े का कहा माना होता

पर अंध भक्ति नहीं की होती

दिमाग का भी उपयोग किया होता

अपनी सोच समझ को एक ताले मेंबंद  ना रखा  होता

जो फल उस समस्या का होता

अपने हित में ही होता |

जो अपना हमें  समझते हैं  

 सही सलाह देते है

बिना बात ना  उलझन होती 

जीवन में शांति से जीते |

कोई समस्या सरल नहीं होती

दोनो ने मिल  हल कर ली होती

मस्तिष्क पर बोझ ना होता

उलझनों में अग्नि के शोले ना  भड़कते |

दौनों के मन में संतुलन बना रहता

कोई नही  उलझता अकारण

अपनी अपनी राह चुन लेता 

उसी पर अग्रसर होता |

 आशा सक्सेना

 

 

1 टिप्पणी:

  1. सही है ! समय रहते ही उपचार कर लेने से मर्ज़ और अधिक नहीं बढ़ता है !

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: