03 मार्च, 2023

भगवत भजन








सीता राम कहते  

कष्टों  से दूर रहते 
मन होता एकाग्र आसानी से 

राम    श्याम  को   याद कर 

जीवन कटता आसानी से 

जो शिक्षा मिली उनसे 

जीवन सरलता से आगे बढ़ा

उन अनुभवों को अपने जीवन में उतारा 

ज्ञान की नदिया में बहते गए 

जीवन सार्थक हुआ उनका |

जिसने कभी भजन ना किये होगे 

मन पर बोझ  रहा होगा 

बड़ों की सीख ना मान कर 

अनुभवों को ना स्वीकार कर |

 दूरी हो जाएगी अधिक भगवान् से 

मन बहुत दुखी होगा 

दूरी मिट नहीं सकेगी 

जब भजन होगा जीवन शांति से चलेगा |

आशा सक्सेना 

3 टिप्‍पणियां:

Your reply here: