29 जून, 2023

नया शहर


अनजान डगर नया शहर

पैर कांपे थर थराए  

पर हिम्मत से काम लिया

सारे विघ्न हटाए एक तरफ |

किसी से कब तक डर कर रहते

अपने अरमां जो  सजाए मैंने

तब किसी से पूंछा नहीं था

अब दुःख हुआ अपने सोच  पर |

सुख जब आया दुःख भूले

आगे  बढ़ने की चाह में

अपनी हिम्मत पर भरोसा किया

 तुमसे भी सलाह ली मैंने |

अब कुछ हल्का है मन

सही राह मिल गई  है

है लंबा रास्ता पर

 थके नहीं हैं अब तक |

यही उत्साह यदि कायम रहा

मुझे कोई हरा ना  सकेगा

नया शहर रास आया है

यही क्या लाभ नहीं मुझे |

मैंने जो किया तन मन से किया

ईश्वर भी सहायक हुआ हर पल

उसने दर्शाई दया द्रष्टि

तभी सफलता का मुंह देख पाई  |

आशा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: