29 जुलाई, 2023

यह जीवन है

यह जीवन   जीवन है इसको ऐसेही जीना है 

कितनी भी कठिनाईआए उसे सहन करना है 

यही एक समस्या है जिससे  उभरना है 

जिसने भी डराया बचने की सलाह दी इसदे 

 उसको  क्या लाभ मिला इससे 

जिस से खुशी का एक पल ना  मिला 

मन को बड़ा संताप हुआ, सोचा अब क्या होगा 

जीवन का आकलन कैसे किया जाए |

जीवन में परिवर्तन की कोई अपेक्षा नहीं उससे 

हम को ही उसके अनुकूल बनना है 

है कुछ अधिक ही कठिनाई उसमें 

जिसे मन से पहले समझना है |

जब ठीक से समझ लेंगे तभी

 उसकी और ध्यान दे पाएंगे 

हमें प्रयत्न दिल से करना हैं |

 पीछे नहीं हटना है ,सदा आगे बढना है

किसी से तुलना नहीं केरना है 

तभी सफल हो पाएंगे

 जीवन की कद्र कर पाएंगे

 ऐसा ही जीवन होता सबका 

इससे  नहीं भागना है |

 जीवन की अच्छाई का  मन में  

बहुत बड़ा है स्थान 

भूले से भी उसको नहीं  अस्वीकारना है 

 है यही सलाह मेरी

 यदि हो मन की चाह उस पर चलना है |

आशा सक्सेना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: