30 जुलाई, 2023

अपना पराया


उदास चेहरा मुरझाया आनन

 यह हाल है तुम्हारा 

मुझसे क्यओं  छि\पाया 

मुझे बताया नहीं |

तुमने मुझे अपना नहीं समझा 

 मुझे पराया समझअपने से दूर रखा  

यही मुझे दुखद लगा पर क्या करती 

यहीं मात खाई मैंने, दौनों में अंतर ना  किया |

हमने कभी सीखा नहीं 

गैर को भी अपना समझा 

 कदम रखा उस धरा पर 

जिसने उसे अपनाया |

मुझमें तुझमें है भेद क्या

 यूँ तो   किसी ने ना जताया 

पर मेरे पास आते ही 

अंतर मन को ठेस लगी उसके |

मैंने इशारे में समझ लिया 

खुद को उससे  भी  दूर किया

यह मेरा नसीब है या आशीष प्रभु का 

किसी को क्या दोष दूं मेरे  |प्रारब्ध में  यही है  |

सब से दूर रह कर चलना है 

अपने भाग्य को समझना है 

मेरे मन में कपट नहीं है 

इसे भी नहीं भूलना है |

आशा सक्सेना 

8 टिप्‍पणियां:

  1. अपनों के पराये का दर्काद बयां करती सुन्दर कविता

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: