24 अगस्त, 2023

अधूरा स्वप्न ना रहा

                                           अधूरा  स्वप्न  नहीं रहा, वह  पूरा हुआ 

मन की बेचैनी बढ़ती गई 

जब उड़ान चन्द्र यान -३ ने भरी

चाँद की धरती पर पहला कदम रखा |

आगे क्या हो, यह चित्रों में देखा 

बार-बार खुशी देखी, 

सब के चेहरों पर अनोखी देख चमक, 

खुशी हज़ारों वैज्ञानिकों के मुखमंडल पर 

जिसने भी यह सब देखा 

बधाई का क्रम जारी रहा |

आगे बढ़ने के लिए सारी कोशिश हुई सुुकारथ 

अब चन्द्र यान से रोवर चाँद  की सतह पर उतारा 

यही आशा आगे  और नई खोजों से होने लगी 

एक सफलता देख आगे के स्वप्न सजने लगे   |

अधूरा स्वप्न ना रहा 

पूरा होने का सही वक्त देख 

अन्तरिक्ष विज्ञान मिशन 

मेेहनत से पूरे किये जाएंगे |

आगे और मिशन पूरे होंगे जिन पर कार्य किया जाएगा 

वैज्ञानिकोंं की मेहनत रंग लाएगी

जय भारत जय इसरो की खुशी से सारा देश डूबा 

 देशवासियों की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा |


आशा सक्सेना 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: