14 नवंबर, 2023

दीपोत्सव

 

दीपोत्सव –

आज शाम आँगन में

की लिपाई और पुताई

लक्ष्मी स्वर की देवी

का आगमन होने को है |

द्वार पर दीपक लगाए

किया इंतज़ार देवी के आगमन का

बहुत राह देखी उसकी

घर चमकाया अपना आगत के आने का |

देवी हुई प्रसन्न अपने स्वागत से

दिया आशीष दिल खोल कर

पूजा अर्चना के संपन्न होते ही

प्रसाद वितरण किया मन से |

यह त्यौहार आता वर्ष में एक बार

इसी खुशी में घर स्वच्छ किया जाता

देवी के स्वागत में दिए जलाए जाते

फटाके ,फूल झड़ी जला बच्चे बहुत खुश होते |

मिलने जुलने वाले आते स्नेह बांटने

सभी  व्यक्ति पैर पूजते बुजुर्गों के

बदले में आशीष पाते दिल से

जिसे भूल ना पाते फिर से  आने वाले दीपोत्सव  तक |

आशा सक्सेना

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: