09 सितंबर, 2014

त्रासदी










तिनका तिनका जोड़
बनाया था  आशियाँ
सारी तमन्नाओं का
 मूर्त रूप गरीब खाना |
पलक झपकते ही
भयावह हादसा हुआ
सैलाव ऐसा था की
 जल मग्न आशियाँ  हुआ |
सारी यादें बह गईं
 बचपन से आज तक 
दो गज जमीन भी न बची
 सर छिपाने को वहां  |
जल ही जल यहाँ वहां
हूँ कहाँ किस हाल में
यह भी न समझ पाता
कुछ भी न नजर आता |
   रह गया है गम    
  घर से ,अपनों से,
सब  से बिछुड़ने का
समस्याओं से जूझने का |
 दूर सभी स्वप्नों से
स्वप्नों की जन्नत से
होगा वर्तमान इतना भयावह 
 कभी सोचा न था |
लगता नहीं इस जीवन में
फिर से बहार आएगी
सारे दुःख भूल कर
जीवन गाड़ी चल पाएगी |
आशा

08 सितंबर, 2014

विचरण कविता लोक में

 |

विचरण कविता लोक में
स्वप्न जगत से कम नहीं
हर शब्द प्रभावित करता
निहित भावों की सुगंध से |
दस्तक दिल के द्वार पर
चंचल मन स्पंदित करती
द्रुत गति से ह्रदय धड़कता
वहां प्रवेश करने में |
जब पहला कदम बढाया
सब कुछ नया नया सा था
पैरों में होता  कम्पन
आगे बढ़ने न देता |
राह कठिन पर मन हठी
रुका नहीं बढ़ता गया
बाधाएं सारी पार कर
मार्ग प्रशस्त करता गया |
आज हूँ जिस मोड़ पर
भाव मुखर होते हैं
स्वप्नों को बुन पाती हूँ
शब्दों के जालक में |
आशा

06 सितंबर, 2014

चाय की प्याली में तूफान







झूठ के पैर नहीं होते
सुना था पर भोगा न था
सत्य कभी छिपता नहीं
पढ़ा था पर देखा न था |
बिना बात व्यर्थ की बहस
बातों को तूल देती
मन उद्द्वेलित कर देती
पर सच कुछ और ही होता |
जब तक सत्य उजागर न होता
 विचारों में वह उलझा रहता
चाहे कहीं भी व्यस्त होता
सत्य खोजता रहता  |
किसी  भी कहानी  में
बार बार आते परिवर्तन
सार तक पहुँचने न देते
तब विश्वास दगा देता |
ऐसे किस्से बिना सिर पैर के
 कपोल कल्पित लगते
जब तक निर्णायक क्षण ना आए
समय की बर्बादी लगते |
क्या आवश्यक नहीं
जब तक पूर्ण खोज न हो
मुद्दे चाहे जो हों
सब के सामने न हों |
सारे सबूत जब जुट जाएं
सही सटीक हो बात 
तभी बात खोली जाए
समय का सत्कार हो पाए |
बिना बात बयानबाजी
शोभा नहीं देती
असंतोष को जन्म देती
अपना विश्वास खो देती |
आशा

04 सितंबर, 2014

शिक्षक दिवस पर

शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजन को प्रणाम |
आज डा.राधा कृष्णन का जन्म दिन है



शिक्षा मिलती
जन्म से मृत्यु तक
कण कण से |

प्रथम गुरू
हैं तू जननी मेरी
तुझे प्रणाम |

औपचारिक
अनवरत शिक्षा
हो ध्येय मेरा |
आशा
·