06 मई, 2016

बदरा



१-
प्रसन्न दिखा
धरती का मुखड़ा
बदरा देख |
२-
छाए बदरा
दिल बाग़ बाग़ है
कोयल बोली |
३-
नन्हां डबरा
जल की ही आशा में
देखे बदरा |
४-
आसमान में
कजरारे बदरा
बोले पपीहा |
५-
नन्हें पौधे हैं
चाहत है बढ़ने की
बदरा आओ |
आशा


04 मई, 2016

अंधी भीड़

पत्थरबाजी के लिए चित्र परिणाम
जुटी भीड़ एक जलसे में 
एक समूह ने कुछ कहा 
चर्चा पर चर्चा हुई 
आनन् फानन मेंबात बढी
जाने क्या बात हो गई 
आपस में तकरार हो गई 
पहले बहस फिर हाथापाई 
फिर पत्थरबाजी शुरूहुई 
पत्थर से पत्थर टकराए
 चिंगारियां उड़ने लगीं 
कब चिंगारी आग में बदली 
कोई नहीं जान पाया 
भागमभाग ऐसी  मची 
कोई भागा कोई गिरा 
लड़ाई झगड़ा भूल गए 
पलायन में ही हित समझ 
बाहर आ कर दम लिया 
दमकल आई आग बुझाई 
 बड़ा हादसा टल गया 
जन हानि ना हुई होना था जो हुआ 
  मजा जलसे का  किरकिरा हुआ |
आशा


03 मई, 2016

दामिनी (हाईकू )


१-बरसात में
दमकती दामिनी 
 कहर ढाए |
२-
 बहती नदी 
स्वेत सर्पिणी लगे
हरियाली में |
३-
मरूस्थल में 
जल का स्त्रोत दिखा
काली रात में |
४- 
सूखी पहाड़ी 
 बरसात  की आस
घोर गर्जन |
५-
आसमान में
बादल टकराते
बूंदे आ गईं |
६-
काली घटाएं
दमकती दामिनी
वर्षा की आस |
७-

 वे टकराए 
गर्जन उनका था 
गिरी बिजली |
८-
 दो थे बादल 
 टकराए दोनो ही 
चमकी वह |
 
आशा


01 मई, 2016

है आज मजदूर दिवस

परिश्रम करता मजदूर के लिए चित्र परिणाम
है आज मजदूर दिवस 
क्यूं न पूरी मजदूरी दें
श्रमिक का दिल न दुखाएं
श्रमिक को सम्मान दें |
वह दिन भर खटता रहता
जो कुछ पाता घर चलाता
काम न मिले तो झुंझलाता
सोचता आज चूल्हा कैसे जले |
असंतोष उसे मधुशाला ले जाता
कुटेव का आदी हो जाया
दरिद्र देवता देख लेता घर
वहीं अपने पैर जमाता |
आएदिन झगड़े फसाद
ढाने लगते क़यामत
सारा जीवन यूं ही गुजरता
अभावमय जीवन होजाता |
समस्या है बहुत विकट
कोई हल न निकला आज तक
आज हम प्रण लें
किसी का हक न मारें
पूरी मजदूरी देंगे
मजदूर का सम्मान करेंगे  |
आशा

30 अप्रैल, 2016

तन्हाई

28 अप्रैल, 2016

चंद विचार बिखरे बिखरे

धीरज धरती सा के लिए चित्र परिणाम

बेचैन न हो धर धीरज धरा की तरह
सब कष्ट सहन करना धरती की तरह
गुण सहनशीलता का होगा विकसित
महक जिसकी होगी हरीतिमा की तरह |

दीन  दुनिया से है दूर तो क्या
अंतस की आवाज तो सुन सकता है
उस पर ही यदि अडिग रहा
उसका ही अनुकरण किया
तब आत्म विश्वास जाग्रत होगा
वही सफलता की कुंजी होगा |
ममता माता पिता की के लिए चित्र परिणाम
मां की ममता पिता का दुलार
है अद्भुद ममता का संसार
हूँ बहुत भाग्यशाली देखो ना
भरपूर पाया मैंने दौनों का ही प्यार |

अरे मूर्ख मां की शक्ति को जान
अरे नादान  भक्ति की शक्ति को पहचान
जाने कब मां प्रसन्न हो तुझ पर
निर्मल मन से उसे ही अपना मान |

क्यारी फूलों की के लिए चित्र परिणाम
हूँ उदास कि गम से की है यारी
पर मनवा वहां  हो जाता भारी
जो  आती सुगंध मंद मलय के संग
वही क्यारी हो जाती प्यारी |

विरासत अपनी भूले आज भी परतंत्र हैं
कोई परिवर्तन नहीं भीड़ में फंसे हैं
शासन भीअसफल रहा उसे सहेजाने में
कर्तव्य बोध सुप्त ही रहा अधिकार मांग रहे हैं |

आशा








शा

26 अप्रैल, 2016

हम किसी से कम नहीं


कथनी और करनी में,
 कभी भेद न करेंगे
जो भी कहेंगे,
कर के दिखा देंगे
धरती से जुड़े हैं ,
जुड़े ही रहेंगे
चिंदी यदि मिली ,
बजाज न बनेंगे
हर हाल में हम ,
सदा प्रसन्न ही रहेंगे
कुछ आये या ना आये ,
कोशिश तो करेंगे
असंभव कुछ नहीं है ,
पीछे न हटेंगे
परचम सफलता का ,
फैला कर दम लेंगे
सफलता कदम चूमेंगी ,
हम आगे बढ़ेंगे
हम किसी से कम नहीं ,
जता कर ही रहेंगे |
आशा