29 सितंबर, 2018

मतलबी

न्यूज़ फ़ीड

आज की दुनिया में
मतलबियों की दूकान लगी है
हैं इतने मतलबी कि
 मतलब निकल गया तो
पहचानते नहीं |

बहुत से तो एसे है कि
 उनका रुख समझना नामुमकिन
ज्यादा ही सयाने हैं
 बनते बहुत चतुर बहुत ही  |
पोस्ट प्रबंधित करें
सूची दृश्य
23 घंटे · 
घरमेंसेवा कभी न की

    घर में सेवा कभी न की
    अब ढोते हो दूसरों को
    कंधे पर कावड़ टांग कर
    यह कहाँ का है न्याय|

    घर से ही आरम्भ करो
    परमार्थकी प्रक्रिया
    तभी सफल हो पाएगी
    जीवन की अभिलाषा |

    लगा दाव पर सम्मान
    मन को झझकोर रहा है
    दुविधा है चुनने की
    स्वहित या पर हित की|

    सोच समझ पर है भारी
    क्या करे अवला बेचारी
    इस पार कुआ है
    तो उस पार है खाई |



    आशा

26 सितंबर, 2018

रंगों का तालमेल




दिल से दिल की
थाली सजाई है बड़े चाव से
कोई रंग ऐसा नहीं
जो सहेजा न गया  हो उसमें
सभी रंगों से प्रकृति को
सजाना है मुझे |
तभी यत्न सफल होंगे
जब रंग भरी कूची
लिपटेगी और घूमेंगी
खाली केनवास पर
जो छवि उभर कर आएगी
मन पर छा जाएगी
मन मयूर मगन हो कर
नाचने लगेगा |
कण कण बोलेगा 
अपने रंग में रंग कर 
सृष्टि दिखेगी नवयौवना सी
अभिनव छवि बनेगी 
जो अविराम दिल में
घर करती रहेगी
दृष्टि पटल लबरेज़ होगा 
नवीन रंगों के प्रयोग से |



आशा

23 सितंबर, 2018

प्यास


तृष्णा न गई
प्यासा रहा मन भी
ये कैसी सजा 

प्यासा है तन 
मन भी तरसे है 
जल के बिना 

तृष्णा बढ़ती 
बिना नियंत्रण के 
 चित अशांत 

नमन तुम्हें 
हो गजानन मेरे 
गणपति जी 

अनाम नाम 
मन पर छाया है
प्रभु की माया 


आशा


21 सितंबर, 2018

मजबूरी




बचपन खेल रहा है
बचपन की गोद में
 नव वस्त्र  धारण किये है
पुराने उतरन समझ कर
दे दिए है दान में |
पर तुझे तो यही
नियामत लगते है
तन तो ढक  जाता है
बचाव हो जाता  है इनसे
 मौसम की मार से |
पेट तो भर ही जाता है
दिए गए टुकड़ों से |
पर क्या करें मजबूती है
मजदूरी भी जरूरी है
धर चलाने के लिए
मन पर नियंत्रण रख
सभी कुछ सहना पड़ता है
बाह री तकदीर
किससे शिकायत करें |

आशा