10 सितंबर, 2011

कशमकश




  • उस दिन तो बरसात न थी
    मौसम सुखमय तब भी न लगा
    सब कुछ था पहले ही सा
    फिर मधुर तराना क्यूं न लगा |
    शायद पहले बंधे हुए थे
    कच्चे धागों की डोर से
    लगती है वह टूटी सी
    सूखी है हरियाली मन की |
    सुबह वही और शाम वही
    है रहने का स्थान वही
    पर लगता वीराना सारा मंजर
    रहता मन बुझा बुझा सा |
    यादों की दुनिया से बाहर
    आने की कशमकश में
    होती है बहुत घुटन
    पर है अनियंत्रित मन |
    मन नहीं चाहता
    किसी और बंधन में बंधना
    अब फंसना नहीं चाहता
    दुनियादारी के चक्रव्यूह में|










14 टिप्‍पणियां:

  1. man ke bhaavo ko achche shabd sootra me piroya hai.bahut achchi prastuti.

    जवाब देंहटाएं
  2. हर शब्‍द बहुत कुछ कहता हुआ, बेहतरीन अभिव्‍यक्ति के लिये बधाई के साथ शुभकामनायें ।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर मनोभाओं से सजी कविता| धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  4. दुनिया का ये चक्रव्यूह मरने साथ ही छूटता है ...

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बारीक-सी कहन...मन को छूने वाली...

    जवाब देंहटाएं
  6. आशा जी,
    नमस्कार,
    आपके ब्लॉग को "सिटी जलालाबाद डाट ब्लॉगसपाट डाट काम" के "हिंदी ब्लॉग लिस्ट पेज" पर लिंक किया जा रहा है|

    जवाब देंहटाएं
  7. कोमल भावों से परिपूर्ण बेहतरीन रचना ! दिल को छूने में सक्षम बहुत सुन्दर प्रस्तुति ! बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच पर भी की गई है!
    यदि किसी रचनाधर्मी की पोस्ट या उसके लिंक की चर्चा कहीं पर की जा रही होती है, तो उस पत्रिका के व्यवस्थापक का यह कर्तव्य होता है कि वो उसको इस बारे में सूचित कर दे। आपको यह सूचना केवल इसी उद्देश्य से दी जा रही है! अधिक से अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: