01 अक्तूबर, 2011

गांधी एक विचार




आज हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है |यह स्वतंत्रता सरलता से नहीं मिल पाई है |
इसके पीछे कई लोगों का योगदान है |कुछ के नाम तो चमके भी पर कई तो गुमनाम ही रह गए | उन नीव के पत्थरों को भुलाना हमारी भूल ही होगी |क्रान्तिकारियों के सक्रीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता |
हिन्दुस्तानी मन से स्वतंत्रता चाहते हुए भी विवश थे क्यूं कि उनको बहुत दबा कर रखा जाता था |कुछ लोगों में संगठन करने की अदभुत शक्ति थी |सुभाष चन्द्र बोस ने तो आजाद हिंद फौज भी बना ली थी आजादी की लड़ाई के लिए | गांधी जी भी भारत की स्वतंत्रता चाहते थे |
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश शासन की अर्थ व्यवस्था खराब होने लगी थी |फिर भी वे भारत पर पूरा हक जमाते थे |
गांधी जी क्रान्ति के पक्षधर थे पर वे रक्त विहीन क्रान्ति चाहते थे |इस लिए उन्होंने असहयोग आंदोलन जैसे कई आन्दोलनों का सहारा ले अंग्रेजों पर दबाव बनाया और भारत को आजाद कराने का अपना सपना पूर्ण किया |
फिर भी वे देश को दो भागों में विभक्त होने से नहीं बचा पाए |वे चाहते थे कि कांग्रेस समाज सेवा करे और राजनीति से दूर रहे |पर कुछ लोग सत्ता के लोभ को ना छोड़ पाए |वे सत्ता सुख चाहते थे |महात्मा गांधी की सत्य अहिंसा और सीमित आवश्यकता की बाते भूल गए |आज हम स्वतंत्र हो कर भी कितने असहाय हें यह बात बार बार मन में उठाती है |
जब उन की गोली मार कर ह्त्या करदी गयी हमने एक महान पथ प्रदर्शक खो दिया |एक संत के प्रति यह जघन्य अपराध था |शायद यही कारण है आज होते विघटन का |
वे राष्ट्र पिता यूँ ही नहीं कहलाते |उनके गुण और सत्कर्मों ने ही उन्हें इस पद पर आसीन किया है |वे हमारे देश के गौरव हें |
आशा


11 टिप्‍पणियां:

  1. Asha ji.....

    Aapke vichaaron se bhala kaun asahmati vyakt karega.......Achha hai......parantu visay vrahad hai......atah vivechna bhi itmeenaan se karni hogi.....

    (Pooja ke karan aagami kuch dino tak shayad mai tippani na de pau.)

    manoj

    जवाब देंहटाएं
  2. एक संत के प्रति यह जघन्य अपराध था ||

    बढ़िया प्रस्तुति ||

    बहुत-बहुत बधाई ||

    जवाब देंहटाएं
  3. राष्ट्रपिता बापू के प्रति सम्मान में आपके साथ हमारे श्रद्धासुमन भी सविनय समर्पित हैं ! उनके जन्मदिवस पर समस्त राष्ट्र को बधाई एवं शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार के चर्चा मंच पर भी की गई है! आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो
    चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।

    जवाब देंहटाएं
  5. वाकई हमने एक महान पथ प्रदर्शक खो दिया.

    जवाब देंहटाएं
  6. bahut badiya chintansheel prastuti hetu aabhar..
    Gandhi jayanti kee haardik shubhkamnayen!

    जवाब देंहटाएं
  7. श्रद्धा सुमन एक विराट शखाशियत को.

    जवाब देंहटाएं
  8. बढ़िया प्रस्तुति ||

    बहुत-बहुत बधाई ||

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: