31 दिसंबर, 2012

नव वर्ष कैसा हो

आप सब को नव वर्ष के लिए हार्दिक शुभकामनाएं | प्रस्तुत है एक रचना :-


उडती चिंगारी ,सुलगती  आग 
बढता जन आक्रोश 
फिर भी  मतलब के लिए 
अपने हाथ सेकते लोग 
सारा ही वर्ष बीता 
अस्थिरता के आगोश में 
हादसे बढ़ते गए
बर्बर प्रहार होते रहे 
विश्वास क़ानून पर न रहा 
प्रजातंत्र  शर्मसार हुआ 
कोई भी सुरक्षित नहीं 
क्या वृद्ध क्या नाबालिग 
पुरुष हों या महिलाएं 
आहत जनमानस हुआ
कुछ ही काला धन  निकला 
भ्रष्टाचार फला फूला 
नैतिकता का अवमूल्यन 
देख शर्म से सर झुकता 
मन में भावअसुरक्षा का 
गहरा पैठता जाता 
चरित्र हनन ,शील हरण
वीभत्स हादसे हुए आम
ये  दुखद बढती घटनाएं 
मानवता को झझकोर रहीं |
है  आकांक्षा यही
आने वाला वर्ष इस जैसा  न हो
साम्राज्य अमन चैन का हो
वरद हस्त ईश्वर का हो |

आशा



12 टिप्‍पणियां:

  1. आने वाले हर लम्‍हे से कहना ही होगा
    हर पल को शुभ कर देना तुम इतना
    जिससे मजबूत हों इमारे इरादे
    साहस देना हर एक मन को जिससे
    प्रखर हो सके टूटा हुआ विश्‍वास
    ओज देना इतना वाणी को सुनाई दे जाये
    वो श्रवण बाधित को
    दिखाई दे जाये साहस तुम्‍हारा
    दृष्टिहीनों को !!!!!!

    जवाब देंहटाएं
  2. नव वर्ष कैसा हो जैसा फुल का कमल वैसा हो

    जवाब देंहटाएं
  3. सही कहा आपने ! समाज में इतनी अराजकता और अनाचार व्याप्त है कि नव वर्ष मनाने का जोश और उत्साह तो तिरोहित ही हो गया है ! नये साल की आप सभीको हार्दिक शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  4. साम्राज्य अमन चैन का हो
    वरद हस्त ईश्वर का हो |bahut achchi baat kahi.....

    जवाब देंहटाएं
  5. प्रतीक्षा है सूर्योदय की... नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ....

    जवाब देंहटाएं
  6. नववर्ष की ढेरों शुभकामना!
    आपकी यह सुन्दर प्रविष्टि आज दिनांक 01-01-2013 को मंगलवारीय चर्चामंच- 1111 पर लिंक की जा रही है। सादर सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  7. नववर्ष सबके लिए मंगलमय हो यही कामना है ..
    बहुत बढ़िया प्रस्तुति ...नववर्ष की शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत खूब..
    यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो इसी कामना के साथ..आपको सहपरिवार नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ...!!!

    जवाब देंहटाएं
  9. नयी उम्मीद के साथ कि बदलाव होगा ..नववर्ष मंगलमय हो

    जवाब देंहटाएं
  10. आशा है,दामिनी की पीडा और बलिदान समाज व व्यवस्था के नज़रिये
    को बदल पाए.

    जवाब देंहटाएं


  11. ♥(¯`'•.¸(¯`•*♥♥*•¯)¸.•'´¯)♥
    ♥नव वर्ष मंगलमय हो !♥
    ♥(_¸.•'´(_•*♥♥*•_)`'• .¸_)♥




    है आकांक्षा यही
    आने वाला वर्ष इस जैसा न हो
    साम्राज्य अमन चैन का हो
    वरद हस्त ईश्वर का हो

    तथास्तु !

    आदरणीया आशा अम्मा
    प्रणाम !

    चित्र देख कर मन में आक्रोश फिर जाग गया ...
    # हर बहन-बेटी वाले को इन परिस्थितियों के लिए उत्तरदायी राजनीतिक दल को मतदान के समय याद रखना होगा ...

    नव वर्ष की शुभकामनाओं सहित…
    राजेन्द्र स्वर्णकार
    ◄▼▲▼▲▼▲▼▲▼▲▼▲▼▲▼▲▼▲▼►

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: