23 मई, 2013

भोला बचपन


Photo



 ममता की छाँव में
परवान चढ़ पल्लवित होता
प्यारा सा भोला सा बचपन 
माँ के दुलार में खोया रहता 
 कुंद के पुष्प सा महकता
मीठी लोरी सुनता बचपन |
प्यार भरी थपकिया पा 
चुपके सेआँखें मूंदता 
सोने का नाटक करता
फिर धीरे से अँखियाँ खोल
माँ को बुद्धू बनाता बचपन |
मधुर मुस्कानअधरों पर ला
मीठी मीठी बातों से
सारी थकान मिटाता 
अपना प्यार जताता
माँ का सबसे प्यारा बैभव |
कभी कभी गुस्सा करता
रूठता मनमानी करता
जब तक बात पूरी ना हो
रो रो घर सर पर उठाता
पर जल्दी से मन भी जाता
बहता निर्मल धारा सा |
बेटी हो या बेटा
शैशव तो शैशव ठहरा
 कोई  फर्क नहीं पड़ता
आँगन में कुहुकता
माँ का प्यार बांटता
उसका  आँचल थाम
ठुमक ठुमक  चलता बचपन |
आशा |



15 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर .मन को छू गयी .आभार . बस यही कल्पना
    हर पुरुष मन की .
    साथ ही जानिए संपत्ति के अधिकार का इतिहास संपत्ति का अधिकार -3महिलाओं के लिए अनोखी शुरुआत आज ही जुड़ेंWOMAN ABOUT MAN

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति,सादर आभार.

    जवाब देंहटाएं
  3. बचपन साकार हो उठा... बहुत अच्छी प्रस्तुति !!

    जवाब देंहटाएं
  4. बचपन साकार हो उठा... बहुत अच्छी प्रस्तुति !!

    जवाब देंहटाएं
  5. प्यारा बचपन बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति..

    जवाब देंहटाएं
  6. माँ का प्यार बांटता
    उसका आँचल थाम
    ठुमक ठुमक चलता बचपन |

    बहुत सुंदर प्यारी रचना,,,


    Recent post: जनता सबक सिखायेगी...

    जवाब देंहटाएं
  7. आहना की बहुत ही प्यारी तस्वीरें हैं ! इतनी प्यारी मॉडल हो सामने तो हर कोई कवि बन जाये ! वैसे कविता भी बहुत प्यारी है ! नन्हें बच्चों की हर गतिविधि आँखों के आगे तैर गयी !

    जवाब देंहटाएं
  8. बचपन !! जीवन के अनमोल पल
    बहुत सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  9. शिशु और माँ का अनूठा संबंध ,
    जीवन का सबसे प्यारा अनुबंध!

    जवाब देंहटाएं
  10. बचपन इस जीवन का एक सुन्दर पहर जो न चाहते हुए भी जल्दी ही बीत जाता है

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: