07 जुलाई, 2013

मकसद


मैंने चुना है एक मकसद
वहां तक पहुँचने का
एकता के सूत्र में
सब को बांधने का
नहीं जानती कहाँ तक
सफलता पाऊँगी
कितनी सीड़ी चढ़ पाऊँगी |
यह तो जानती हूँ
करना होगा
 कठिन प्रयास
पूर्ण लगन से
तन मन धन से
पर नहीं जानती
कितना बाँध पाऊँगी गैरों को
अपनेपन के बंधन में |
समझ रही हूँ
गैरों से व्यवहार अपनों सा
इतना सहज भी नहीं
कई बाधाएं
 पथ बाधित करेंगी
यदि उनसे भयभीत हुई
मन कुंठित हुआ
तब मकसद
 पूर्ण न हो पाएगा |
पर इतना जानती हूँ
कदम पीछे हटाना
मैंने नहीं सीखा
पथ से भटक जाना
मुझे नहीं आता |
हूँ इसीलिए आशान्वित
जो मार्ग चुना है मैंने
अडिग उसी पर रहूँगी
एकता का बधन
इतना सुदृढ़  होगा
कभी टूट न पाएगा |
आशा

20 टिप्‍पणियां:

  1. सुंदर संकल्प के साथ सार्थक चिंतन ! ढेर सारी शुभकामनायें ! अच्छी रचना !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तुम्हारे ब्लॉग पर जाना ऐसा ही हो गया है जैसे कि कठिन काव्य को पढ़ना
      खैर कविता और तस्वीरें देख कर ही खुश हो लेती हूँ |
      आशा

      हटाएं
  2. . बहुत सुन्दर भावों की अभिव्यक्ति . आभार क्या ये जनता भोली कही जाएगी ? # आप भी जानें संपत्ति का अधिकार -5.नारी ब्लोगर्स के लिए एक नयी शुरुआत आप भी जुड़ें WOMAN ABOUT MAN लड़कों को क्या पता -घर कैसे बनता है ...

    जवाब देंहटाएं
  3. सार्थक और सुंदर प्रयास शुभकामना !! अच्छी रचना....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपकी टिप्पणी हेतु धन्यवाद रंजना जी |
      आशा

      हटाएं
  4. जो मार्ग चुना है मैंने
    अडिग उसी पर रहूँगी
    एकता का बधन
    इतना सुदृढ़ होगा
    कभी टूट न पाएगा |
    Aameen !!
    ढेर सारी शुभकामनायें ......

    जवाब देंहटाएं
  5. सुंदर प्रस्तुति
    आभार आदरेया

    जवाब देंहटाएं
  6. सार्थक चिंतन..सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  7. सुन्दर प्रस्तुति बहुत ही अच्छा लिखा आपने .बहुत बधाई आपको .

    जवाब देंहटाएं
  8. निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. टिप्पणी मन को प्रोत्साहित करती है और लिखने के लिए नासवा जी |
      आशा

      हटाएं

  9. जो मार्ग चुना है मैंने
    अडिग उसी पर रहूँगी
    एकता का बधन
    इतना सुदृढ़ होगा
    कभी टूट न पाएगा |
    ---सुंदर संकल्प
    latest post केदारनाथ में प्रलय (भाग १)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर

    1. बड़ी मुश्किल से आज कंप्यूटर सुधरा है अब आपकी पोस्ट पढ़ पऊंगी |
      आशा

      हटाएं
  10. आज ही कंप्यूटर सुधरा है अब आपकी पोस्ट पर जाना हो पाएगा |
    आशा

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: