07 नवंबर, 2014

आग़ाज मौसम का




शबनम में भीगा गुलाब
मौसम का हाल बताता
पत्तों पर ओस नाचती
 
उसका एहसास कराती 
फूल खिले बगिया बगिया
स्वागत करते मौसम का
शबनमी पुष्प मुस्कुराते
इसे करें न  नजर अंदाज
 दस्तक खुशनुमा पवन की
आहट ठन्डे मौसम की
सुखद गुनगुनी धूप की
सैर प्रातः दूर की
मन में उत्साह भरे  
हरी भरी बगिया महके
मन मयूर नर्तन करे
रंग बिरंगे पुष्पों से
नव ऋतु का स्वागत करे |
आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: