अरमां एक रह गया शेष 
मैं तेरी छबि निहारूं 
तेरी स्तुति  नित करूं
सदा  तुझको ही ध्याऊँ |
श्यामल गात तेरा
भीगा तन मन उसी में
रंगा श्याम रंग में
है कैसा अचरज |
श्यामल गात तेरा
भीगा तन मन उसी में
रंगा श्याम रंग में
है कैसा अचरज |
तेरी छबि नयनों में बसी 
जाने कितने रूपों में 
उन को ही मन में ले 
 रात्रि विश्राम को जाऊं |
प्राणपखेरू उड़ने को तत्पर
प्राणपखेरू उड़ने को तत्पर
सुमिरन बिन उड़ न पाऊँ 
माया से दूर करो मुझको 
बंधन मुक्त हो पाऊँ |
आशा 
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Your reply here: