24 फ़रवरी, 2016

चंद हाईकू

रूप गर्विता के लिए चित्र परिणाम
देह दीवानी
हुई रूप गर्विता
सत्य न जानी|

कर्मठ जीव
व्यस्त बना रहता
सब पा जाता |

प्यारी बिटिया
जल से तृप्त करे
बृद्ध जनों को |

ईंट उठाती
मेहनत करती
झोली में बच्चा |

प्यार जताता
भोला सा बचपन
चतुष्पद से |


रिसते जख्म
प्यार का मलहम
दिल को छुए |


दो नन्हें चूजे
माता की पनाह में
हैं सुरक्षित |

आशा




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: