13 नवंबर, 2020

दीपावली इस वर्ष

  

सितारे आसमान में  जगमगाएं जैसे

दीप  जगमगाएं घर पर दिवाली की  रात में 

करना है स्वागत आगत  धन लक्ष्मी का

उत्साह से भरा है सभी का मन |

छोटे से  उपहार भी प्रिय लगते बच्चों को 

नए कपडे पहन सजधज कर 

करते बटवारा फटाकों का

फिर करते इंतज़ार लक्ष्मी पूजन का |

द्वार पर रंगोली बनाई जाती 

 गृह शुद्धि के लिए पहले से ही 

घर का  कौन कौन स्वच्छ किया जाता 

रंगाई पुताई की जाती दीपक लगाए जाते |

गृह लक्ष्मियाँ अपनी भी

 सज्जा कर लेतीं रूप चौदस से 

फिर गुजिया पपड़ी बनाने में लग जातीं 

 नैवेध्य सजातीं लक्ष्मी जी के समक्ष |

लक्ष्मीं का  उसी दरवाजे से आगमन होता 

जहां स्वच्छ्ता  का साम्राज्य होता 

उस ओर मुख भी न करतीं पीठ अपनी फेर लेतीं 

जहां दरिद्रता और गंदगी  निवास करती |

हर वर्ष की तरह सभी कार्य संपन्न किये 

पर पहले जैसी रौनक न आ पाई

बच्चों ने भी वायदा किया ऊपरी मन से

 फटाकों से दूर रह  पर्यावरण को दूषित न करेंगे |

दीपावली की शुभ कामनाओं के साथ 

 दीवाली ,पड़वा मनालेंगे सबके पैर पड़ेंगे 

आशीर्वाद सब का सहेज लेंगे

यह वादा किया हम से  |

आशा


 




 




12 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर।
    रूप-चतुर्दशी और धन्वन्तरि जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      शुभ कामनाएं दीपावली के शुभ अवसर पर |

      हटाएं
  2. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (१४-११-२०२०) को 'दीपों का त्यौहार'(चर्चा अंक- ३८८५) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    --
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात

      शुभ कामनाएं दीपावली के शुभ अवसर पर
      मेरी रचना को स्थान देने के लिए आभार अनीता जी |

      हटाएं
  3. बहुत सुंदर
    दीपावली की शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभाय
      टिप्पणी के लिए धन्यवाद संधु जी |

      हटाएं
  4. बहुत सुंदर कविता के लिए साधुवाद 🙏
    दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं 💥🙏💥

    सादर,
    डॉ. वर्षा सिंह

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      आपको भी दीवाली की शुभ कामनाएं |टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

      हटाएं
  5. इस बार कोरोना के कहर से दीपावली उदास सी ही रही ! लेकिन आशा है दीपों की इस जगमगाहट से कोरोना का वायरस नष्ट होगा और अगले साल दीपावली पूर्णत: उमंग और उत्साह से मना सकेंगे ! सार्थक सृजन !

    जवाब देंहटाएं
  6. सुप्रभात
    टिप्पणी के लिए धन्यवाद साधना |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: