10 दिसंबर, 2020

आगे न जाने क्या होगा



आँखों पर चश्मा हाथ में लाठी

कमर झुकी है आधी आधी

हूँ हैरान सोच नहीं पाती

 इतना परिवर्तन हुआ कब  कैसे |

है शायद यही नियति जीवन की

इससे  भाग नहीं सकते

कितनी भी कोशिश कर लें

इससे मुक्ति पा नहीं सकते |

बने सवरे घंटों पार्लर में बैठे

जाने कब यौवन बीत गया

पर मैं  रोक नहीं पाई

आने से वृद्धावस्था के  इस पड़ाव को |

अब तो इन्तजार है अगले पड़ाव का

जहां कोई कभी  नहीं जगाएगा

किसी बात पर बहस न होगी

मृत्यु  उपरान्त की  शान्ति रहेगी  |

आशा

 

 

 

 

19 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. सुप्रभात
      टिप्पणी के लिए आभार सहित धन्यवाद ओंकार जी |

      हटाएं
  2. अब तो इन्तजार है अगले पड़ाव का

    जहां कोई कभी नहीं जगाएगा

    किसी बात पर बहस न होगी

    मृत्यु उपरान्त की शान्ति रहेगी | मर्मस्पर्शी रचना।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      टिप्पणी बहुत सुन्दर लगी |इस हेतु आभार सहित धन्यवाद शांतनु जी |

      हटाएं
  3. सुप्रभात
    मेरी रचना की सूचना के लिए आभार दिग्विजय जी |

    जवाब देंहटाएं
  4. सुप्रभात
    सूचना के लिए आभार मीना जी |

    जवाब देंहटाएं
  5. आँखों पर चश्मा हाथ में लाठी
    कमर झुकी है आधी आधी
    हूँ हैरान सोच नहीं पाती
    इतना परिवर्तन हुआ कब कैसे |
    है शायद यही नियति जीवन की
    इससे भाग नहीं सकते
    कितनी भी कोशिश कर लें
    इससे मुक्ति पा नहीं सकते |

    मन को छू लेने वाली यथार्थपरक सशक्त रचना...
    साधुवाद 🌹🙏🌹

    जवाब देंहटाएं
  6. जीवन मृत्यु के मर्म को दर्शाती रचना..।

    जवाब देंहटाएं
  7. अब तो इन्तजार है अगले पड़ाव का
    जहां कोई कभी नहीं जगाएगा
    किसी बात पर बहस न होगी
    मृत्यु उपरान्त की शान्ति रहेगी |

    अत्यंत हृदयग्राही पंक्तियां 🌹🙏🌹

    जवाब देंहटाएं
  8. जीवन यही है... पता ही नहीं चलता कि कब बीत गया..हाथों से रेत की मानिंद फिसलता चला जाता है....

    जवाब देंहटाएं
  9. मृत्यु उपरांत की शान्ति
    बहुत सुन्दर सटीक।

    जवाब देंहटाएं
  10. सत्य के दर्शन कराती सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  11. अपनी सी कहानी लगी आपकी यह रचना। पर मृत्यु से पहले प्रभु से एकाकार होने की इच्छा है अभी मन में, जीते-जी तीनों गुणों से ऊपर ।

    जवाब देंहटाएं
  12. ईश्वर जो करता है अच्छे के लिए करता हैआगे भी अच्छा ही होगा

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: