15 अप्रैल, 2021

मौसम गर्मीं का


 

जाने कितनी

 उपजी है उमस  

धरती पर

सहन नहीं होती

जाने क्या होगा

 बेइन्तहा है गर्मीं 

अभी  हुई है  संध्या

 रात   दूर है  अभी

कैसे कटेगी

 कहर ढाती गर्मीं 

जाने क्या होगा

 हाल इस गर्मीं में  

-आँखों में कटी  

 सारी रात गुज़री

भोर  न हुई 

दिन  की राह देखी

 जाने कब हो

मौसम खुशनुमा

 घुटती जान 

अभी से यह  गर्मीं 

लू के  थपेड़े पड़े

हुए दुश्मन

है यह  ट्रेलर  तो  

आगे जाने क्या होगा

बैरी मौसम 

अब आम लोगों  का

बचेंगे कैसे   

ग्लोबल वार्मिंग से   |

आशा

7 टिप्‍पणियां:

  1. धूप में बाहर न निकलें ! आम तरबूज खरबूज का सेवन करें ! अमिया का पना पियें ! ठंडा सत्तू खाएं ! गर्मी के ये दिन भी गुज़र ही जायेंगे ! घर के अन्दर ही मंगल मनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात
    धन्यवाद आलोक जी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  3. सुप्रभात
    धन्यवाद टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: